Zam Zam Peene Ki Dua In Hindi, Arabic & English

आज यहां पर आप एक बहुत ही बरकत व रहमत भरी दुआ यानी कि Zam Zam Peene Ki Dua जानेंगे जो कि बहुत ही उम्दा और आला दुआ है।

इस बात को तो आप भी जानते ही होंगे कि आबे जम जम हम सभी के लिए कितनी बेहतर नेमत, बरकत, रहमत और शिफा है।

अगर इसके साथ साथ हम इस जम जम पीने की दुआ पढ़ेंगे तो यह हमारे लिए और भी फायदेमंद होगी इसीलिए आप जरूर इस दुआ को पढ़ें।

Zam Zam Peene Ki Dua

हमने यहां पर जम जम पीने की दुआ हिंदी के साथ साथ अरबी और इंग्लिश के बहुत ही आसान और साफ़ शब्दों में लिखा है।

जिसे आप जम जम मुकम्मल पीने के बाद आसानी से पढ़ सकें जी हां, आप आबे जम जम पीने से पहले बिस्मिल्लाह शरीफ़ पढ़ें।

Zam Zam Peene Ki Dua In Hindi
Zam Zam Peene Ki Dua

Zam Zam Pani Peene Ki Dua In Hindi

अल्लाहुम्म इन्नी अस अलू क इल्मन नाफि अंव व रिज्कंव वासि अंव व शिफाअम मिन कुल्लि दाईन।

Zam Zam Pani Peene Ki Dua In Arabic

اللَّهُمَّ إِنِّي أَسْأَلُكَ عِلْمَاً نَافِعَاًً وَرِزْقَاً وَاسِعَاًَ وَشِفَاءً مِنْ كُلِّ دَاءٍ

Zam Zam Pani Peene Ki Dua In English

Allahumma inni As-Aluka Eilman Naafi'anw Wa Rizqanw Waasi'anw Wa Shifa'am Min Qulli Daaeen.

Zam Zam Pani Peene Ki Dua Ka Tarjuma

ऐ अल्लाह मैं तुझ से इल्मे नाफअ और कुशादा रोज़ी और अमले मकबुल और हर बिमारी से शिफा का सवाल करता हूं।

आबे ज़म ज़म पीने का सही तरीका

किसी भी तरह का कोई प्याली या गिलास में आबे ज़म ज़म लें और आप की रुख किबला यानी काअबा शरीफ़ की तरफ होनी चाहिए।

फिर पूरा आबे ज़म ज़म कम से कम तीन सांस में पीयें हर सांस के शुरू में बिस्मिल्लाह शरीफ़ पढ़ें और आखिर में अल्हम्दुलिल्लाह पर ख़त्म करें।

जब आप इस तरह से आबे ज़म ज़म पियेंगे तो न की आपकी केवल प्यास बुझेगी अगर आप शिफा की नियत की नियत से पियेंगे तो शिफा पाएंगे।

शिकम शैरी के लिए पियेंगे तो अल्लाह तबारक व तआला आपको शिकम सैर फरमा देगा इसकी फजीलतें भी हमने नीचे बताई है।

आबे ज़म ज़म पीने की फजीलत व फवाएद

  1. आबे ज़म ज़म हम सब के लिए खुदा की बहुत बड़ी नेमत है हम सब चाहते हैं कि इसे पिएं लेकिन सब की नसीब नहीं होती।
  2. जम जम का पानी उसी मकसद को पुरी करता है जिस के लिए इसे हम पीते हैं।
  3. अगर आप इसे बरकत की नियत से पियेंगे तो अल्लाह आपको बरकत देगा।
  4. जम जम का पानी बीमार व्यक्ति को लोग शिफा पाने के लिए भी दुआ के साथ पिलाते हैं।
  5. अगर जम जम का पानी का पानी रोजी रिज्क हासिल करने के लिए पीते हैं तो रिज्क हासिल होगी।
  6. हमारे हुजूर ने तो जम जम का पानी इस लिए पीते थे कि उन्हें कयामत की प्यास से तहफ्फुज मिले।
  7. यह सभी बातें हदीस से हुई है हमने यहां पर हदीस से एक एक को लिखा है अगर आप पूरी हदीस पढ़ना चाहते हैं‌।
  8. तो जन्नत में ले जानें वाले अमाल इस किताब में पढ़ सकते हैं वहां पर सभी हदीस ए पाक आबे ज़म ज़म से जुड़ी बताई गई है।

अंतिम लफ्ज़

अब तक तो आप भी इस बेहतरीन रहमत व बरकत भरी दुआ यानी कि जम जम पीने की दुआ पढ़ और समझ कर याद रख लिए होंगे।

अब से हमेशा इस दुआ को ज़रूर पढ़ेंगे हमने यहां पर दुआ के साथ साथ तमाम बातें बहुत ही आसान और साफ़ शब्दों में बताया था।

जिसे आप आसानी से पढ़ कर समझ जाएं अगर अभी भी कोई डाउट हो तो आप हमसे कॉन्टेक्ट अस पेज के ज़रिए जरूर पूछें शुक्रिया।